सावित्रीबाई फुले जयन्ती : Savitribai Phule Birthday

 

सावित्रीबाई फुले जयन्ती : Savitribai Phule Birthday

 

शिक्षा की देवी ममता की माई

है हम सबकी सावित्रीबाई। 

ज्ञान की ज्योति बिखरा कर

ठुकराये को गले लगा कर

प्रेम का करके विस्तार

जीवन का दिया उपहार। 

अंधविश्वासों को करके परे

रस्ते दिखाये खरे -खरे। 

जनवरी तीन है दिन पावन

माँ ने लिया था अवतरण। 

असली देवी है माँ ज्ञान की

बातें थीं सब कल्याण की। 

रोती ममता को आंचल दिया

नयी दृष्टि का परचम दिया। 

 मां ने जीवन उत्सर्ग किया

मन उपवन को स्वर्ग किया

माँ को करते हैं बारंबार नमन

इनके दिखाये रस्ते पर रख के कदम। 

 

© डॉ. संजू सदानीरा 

Dr. Sanju Sadaneera

डॉ. संजू सदानीरा प्रतिष्ठित मोहता पीजी कॉलेज में प्रोफेसर और हिंदी साहित्य विभाग की प्रमुख हैं। इन्हें अकादमिक क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का समर्पित कार्यानुभव है। हिन्दी, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान विषयों में परास्नातक डॉ. संजू सदानीरा ने हिंदी साहित्य में नेट, जेआरएफ सहित अमृता प्रीतम और कृष्णा सोबती के उपन्यासों पर शोध कार्य किया है। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के स्नातक के पाठ्यक्रम के लिए इनकी किताबें विशेष उपयोगी हैं। ये "Dr. Sanju Sadaneera" यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी शिक्षा के प्रसार एवं सकारात्मक सामाजिक बदलाव हेतु सक्रिय हैं।

Leave a Comment