बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिन्दी पेपर सेकेंड बहुविकल्पीय एवं अति लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर भाग-2

 बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिन्दी पेपर सेकेंड बहुविकल्पीय एवं अति लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर भाग-2


1.हिंदवी शब्द का प्रथम प्रयोग किसने किया था?

A.अमीर खुसरो 

B.अबू सईद 

C.दुर्गाधिकारी नंद 

D.जायसी 

उत्तर: B.अबू सईद


2.“दोहों की रचना परिनिष्ठित अपभ्रंश में हुई है तो चर्या गीतों की अवहट्ट में” उक्त कथन किस विद्वान का है?

A.डॉक्टर बच्चन सिंह 

B.आचार्य रामचंद्र शुक्ल 

C.आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी 

D.डॉक्टर नागेंद्र

उत्तर: A.डॉक्टर बच्चन सिंह


3.किस संत कवि की रचनाओं में उलटबाँसियों का महत्वपूर्ण स्थान है?

A.कबीर 

B.दादू दयाल 

C.पलटूदास 

D.नानक

उत्तर: A.कबीर


नोट-उलटबांसी जो कुछ लोक में विश्वसनीय तरीके से कहा जाता है उसे उलट कर कहना उलटबांसी है। लोक में कहा जाता है सिंह ने गाय को मार डाला। कबीर कहेंगे गाय ने सिंह को मार डाला। कबीर कहते हैं कि “गाइ नाहर खाइयो, हरिन खायो चीता”, “मूस तो मंगार खायो, स्यारि खायो स्वान”, “संतों अचरज एक भौ भारी, पुत्र धरल महतारी” इत्यादि। 

“उलटबांसी अकथ कथन है, अचरज और विसंगतियों से भरी हुई” – डॉक्टर बच्चन सिंह


4.किस संत कवि ने शृंगार रस का विरोध किया है?

A.कबीर दास 

B.सुंदरदास 

C.रविदास 

D.दादू दयाल

उत्तर: B.सुंदरदास


5.सुंदर ग्रंथावली का संकलन किसने किया?

A.बाबूलाल गौड़ 

B.हरिनारायण शर्मा 

C.पीतांबरदत्त बड़थ्वाल 

D.डॉ नागेंद्र

उत्तर: B.हरिनारायण शर्मा 


6.सटीक भक्तमाल किसकी रचना है?

A.अनंत दास 

B.नाभादास 

C.प्रिया दास 

D.ध्रुव दास

उत्तर: C.प्रिया दास


7.सिकंदर लोदी के निमंत्रण पर दिल्ली कौन से संत गए थे?

A.संत रविदास 

B.कबीर दास 

C.नाभादास 

D.पलटू दास

उत्तर: A.संत रविदास


8.काव्य रीति से भली भांति परिचित कौन से संत थे?

A.कबीर दास 

B.सुंदर दास 

C.नानक देव 

D.रविदास

उत्तर: B.सुंदर दास


9.“बोलिए तो तब जब बोलिए की बुद्धि होई, 

ना तो मुख मौन गहि चुप होइ रहिए” – सुंदर दास

उक्त पंक्तियां में छंद कौन सा है?

A.मंदाक्रांता 

B.कवित्त 

C.द्रुतविलंबित 

D.मालिनी

उत्तर: B.कवित्त 


10.रज्जब किसके शिष्य थे?

A.दादू दयाल 

B.रैदास 

C.कबीर 

D.नानक

उत्तर: A.दादू दयाल


11.“वेद थके कहि, तंत्र थके कहि, ग्रंथ थके निशि बासर गात” उक्त पंक्ति किस निर्गुण संत कवि की है?

A.पलटू दास 

B.दादू दयाल 

C.रज्जब 

D.कबीर

उत्तर: C.रज्जब


12.किस निर्गुण संत ने शृंगार रस से परहेज़ किया?

A.कबीर दास 

B.सुंदर दास 

C.रविदास 

D.दादू दयाल

उत्तर: B.सुंदर दास


13.“काशी में हम प्रकट भए हैं रामानंद चेतायो” उक्त कथन किसके बारे में कहा जाता है?

A.दादू दयाल 

B.तुलसीदास 

C.कबीर दास 

D.सूरदास

उत्तर: C.कबीर दास


14.“तू ब्राह्मण मैं काशी का जुलाहा, बुझहु मोर गियाना” उक्त कथन किस संत कवि का है?

A.कबीर दास 

B.नानक दास 

C.रविदास 

D.पलटू दास

उत्तर: A.कबीर दास 


15.कबीर संप्रदाय के उत्तराधिकारी कौन हैं?

A.गुरु नानक देव 

B.धर्मदास 

C.रविदास 

D.मलूक दास

उत्तर: B.धर्मदास


16.“झरि लागे महलिया गगन घहराय” पंक्ति किस महात्मा की है?

A.अग्रदास 

B.मलूक दास 

C.रविदास 

D.धर्मदास

उत्तर: D.धर्मदास


17.“गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागू पांय,

 बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय”

पंक्ति किसकी है?

A.कबीर दास 

B.नानक दास 

C.रविदास 

D.धर्मदास

उत्तर: A.कबीर दास


18.बीजक के कितने भाग हैं?

A.1 

B.2 

C.3 

D.4

उत्तर: C. तीन- साखी, सबद, रमैनी


19.कौन सा काव्य मसनवी शैली में रचा गया? 

A. संत काव्य

B. सूफी काव्य

C. राम काव्य

D. कृष्ण काव्य

उत्तर-B. सूफी काव्य



अति लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर 

1.“जाके कुटुंब सब ढोर ढोवंत। फिरहीं अहजूं बानारसी आसपासा।

आचार सहित विप्र करहिं डंडवति।

तिन तनै रविदास दासानुदासा।”

उक्त पद किसके द्वारा रचित है?

उत्तर: निर्गुण संत कवि रविदास (रैदास) द्वारा


2.किस विद्वान का जन्म तलवंडी नामक गांव में हुआ था?

उत्तर: नानक (1469-1538 ई.) 


3.नानक देव की प्रमुख रचनाओं के नाम बताएं।

उत्तर: जपुजी, असादी बार, रहिरास, सोहिला इत्यादि।


4.“भाई रे ऐसा पंथ हमारा, 

है पथ रहित पंथ गहि पूरा अवरण एक अधारा” पद किसके द्वारा रचित है?

उत्तर: दादू दयाल


5.सुंदरदा

स के गुरु का नाम क्या था?

उत्तर: दादू दयाल


6.चर्यापद क्या है?

उत्तर: एक प्रकार के अनुष्ठान गीत,जो बौद्ध सिद्धों द्वारा रचित हैं।


© डॉ. संजू सदानीरा


Leave a Comment