बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिन्दी पेपर सेकेंड वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

  बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिन्दी पेपर सेकेंड वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर 


1.”संत” शब्द की व्युत्पत्ति हुई है?


A.सत् से 


B.सद् से 


C.सच से 


D.सत्य से


उत्तर: A.सत् से 




2.संत काव्य की विशेषता है?


A.निर्गुण ब्रह्म की उपासना 


B.ईश्वर के राम रूप की पूजा 


C.ईश्वर के कृष्ण रूप की पूजा 


D.सूफियों का अनल हक इश्क


उत्तर: A.निर्गुण ब्रह्म की उपासना 




3.बाह्य आडंबरों का विरोध मुखरता से किया है?


A.सगुन भक्त कवियों ने 


B.निर्गुण संतों ने 


C.सूफी कवियों ने 


D.वैष्णव भक्तों ने


उत्तर: B.निर्गुण संतों ने 




4.रैदास माने जाते हैं?


A.निर्गुण संत कवि 


B.राम भक्त कवि 


C.कृष्ण भक्त कवि 


D.सूफी कभी


उत्तर: A.निर्गुण संत कवि




5.”अजगर करे न चाकरी पंछी करे न काम, 


दास मलूका कह गए सबके दाता राम” पंक्तियां किस कवि की हैं?


A.कबीर दास 


B.सूरदास 


C.मलूक दास 


D.रविदास


उत्तर: C.मलूक दास




6.मीराबाई के गुरु माने जाते हैं?


A.सूरदास 


B.तुलसीदास 


C.परमानंद दास 


D.संत रैदास


उत्तर: D.संत रैदास




7.”पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ पंडित भया न कोय” पंक्तियां किस प्रसिद्ध संत कवि की हैं?


A.कबीर दास 


B.मलूक दास 


C.रविदास


D.सुंदर दास


उत्तर: A.कबीर दास




8.सर्वाधिक शिक्षित संत कवि हैं?


A.कबीर दास 


B.सुंदर दास 


C.रैदास 


D.तुलसीदास


उत्तर: B.सुंदर दास




9.कबीर की पत्नी का नाम था?


A.लोई 


B.रानी 


C.देवी 


D.ईश्वरी


उत्तर: A.लोई




10.कबीर की रचनाएं संकलित हैं?


A.हरड़ै वाणी 


B.बीजक 


C.नाम सर्वस्वर सार 


D.सहस्त्र कुंडलिनी


उत्तर: B.बीजक




11.कबीर अपना गुरु किस मानते थे?


A.रामानंद को 


B.नरहर्या नंद को


C.रूप गोस्वामी 


D.वल्लभाचार्य


उत्तर: A.रामानंद को




12.हिंदी साहित्य में संत काव्य से तात्पर्य है ?


A.निर्गुण काव्य धारा 


B.सगुण भक्ति काव्य 


C.राम भक्ति धारा 


D.सूफी काव्य


उत्तर: A.निर्गुण काव्य धारा 




13.सुंदर विलास किसकी रचना है?


A.कबीर दास 


B.सुंदर दास


C.धर्मदास 


D.रविदास


उत्तर: B.सुंदर दास




14.ज्ञान समुद्र, स्वप्न प्रबोध, सर्वांग योग प्रदीपिका और अद्भुत उपदेश किस ज्ञानमार्गी कवि की रचनाएं हैं?


A.सुंदर दास 


B.पलटू दास 


C.पीपा


D.सेना


उत्तर: A.सुंदर दास




15.मलूक दास की इनमें से कौन सी रचनाएं हैं?


A.ज्ञान बोध,अलखवानी,भगत बच्छावली


B.सुंदर विलास,ज्ञान समुद्र,स्वप्न प्रबोध 


C.साखी, सबद, रमैनी 


D.वर मल्हार, वर मझ, जपुजी


उत्तर: A.ज्ञान बोध, अलखवानी, भगत बच्छावली




16.प्रमुख संत (ज्ञानमार्गी) कवियों में गिने जाते हैं?


A.सूरदास, मीराबाई, रहीम, रसखान


B.कबीर, रैदास, दादू दयाल, मलूक दास


C.सूरदास,तुलसीदास, नंददास,परमानंद दास


D.छीत स्वामी,चतुर्भुज दास,नंददास,कुंभन दास


उत्तर: B.कबीर,रैदास,दादू दयाल,मलूक दास




17.संत काव्य का दूसरा नाम है?


A.ज्ञानाश्रयी अथवा निर्गुण काव्य 


B.मध्यमार्गी काव्य 


C.प्रेम मार्गी काव्य 


D.सूफी काव्य


उत्तर: A.ज्ञानाश्रयी अथवा निर्गुण काव्य 




18.दक्षिण के अलवार संतों की संख्या थी?


A.8


B.10


C.12


D.14


उत्तर: C.12




19.भक्ति आंदोलन का प्रारंभ कहां हुआ था?


A.दक्षिण भारत में 


B.उत्तर भारत में 


C.पूर्वोत्तर भारत में 


D.दक्षिणोत्तर भारत में


उत्तर: A.दक्षिण भारत में 




20.नयनार और अलवार संत थे ।


A.नयनार शिव के प्रति समर्पित (शैव) और अलवार विष्णु के प्रति समर्पित (वैष्णव)


B.नयनार शाक्त और अलवार शैव


C.नयनार वैष्णव और अलवार शाक्त


D.नयनार हीनयान और अलवार महायान


उत्तर: A.नयनार शिव के प्रति समर्पित (शैव) और अलवार विष्णु के प्रति समर्पित (वैष्णव)




21.“अजहूं न निकसे प्राण कठोर” किसकी रचना है?


A.कबीर


B.दादू


C.रैदास


D.सुन्दर दास


उत्तर: B.दादू




22.‘अंगवधू’ में किसकी रचनाएं संकलित हैं?


A.सुन्दर दास


B.कबीर दास


C.दादू दयाल


D.कुम्भनदास


उत्तर: C.दादू दयाल




23.रज्जब के गुरु कौन थे? 


A.कबीर


B.दादू


C.रामानंद


D.आत्माराम


उत्तर: B.दादू




24.कबीर की रचनाओं का संग्रह किसने किया?


A.धर्मदास ने


B.कुम्भनदास ने


C.रैदास ने


D.पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल ने


उत्तर: A.धर्मदास ने




25.“कबीर ग्रंथावली” का प्रथम बार संपादन किसने किया?


A.पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल ने


B.हजारी प्रसाद द्विवेदी


C.बाबू श्यामसुन्दर दास


D.डॉ. रामविलास शर्मा


उत्तर: C.बाबू श्यामसुन्दर दास




26.“दुलहिन गावहुं मंगलाचार


हम घरि आयो राजा राम भरतार!”


उपर्युक्त पंक्तियां किस कवि की हैं?


A.रहीम


B.मीराबाई


C.रसखान


D.कबीर


उत्तर: D.कबीर




27.“संतों भाई आई ज्ञान की आंधी रे” में “ज्ञान की आंधी रे” में अलंकार है?


A.रूपक


B.उपमा


C.उत्प्रेक्षा


D.सन्देह


उत्तर: A.रूपक




28.“अब कैसे छूटे राम रट लागी” 


उपर्युक्त पंक्तियां किस कवि की हैं?


A.कबीर


B.रैदास


C.मीरा


D.तुलसीदास


उत्तर: B.रैदास




29.“सिंघल द्वीप खंड” किस महाकाव्य में है?


A.पृथ्वीराज रासो


B.पद्मावत


C

.मधुमालती


D.मृगावती


उत्तर: B.पद्मावत




30.“नव पौरी पर दसवँ दुवारा।


पुनि बांधे रज बार तुरंगा।।”


उपर्युक्त पंक्तियां ली गयी हैं –


A.पद्मावत


B.पृथ्वीराज रासो




C.हम्मीर रासो


D.लोर कहा


उत्तर: A.पद्मावत




31.“नव पौरी पर दसवँ दुवारा” पंक्तियों में किसकी तारीफ़ की गई है?


A.सिंघल द्वीप की


B.जयचंद के महल की


C.पृथ्वीराज चौहान के महल की


D.गढ़ के कुएँ की


उत्तर: A.सिंघल द्वीप की




© डॉ. संजू सदानीरा 


Leave a Comment