बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिन्दी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर (भाग-1)

 बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिन्दी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

(भाग-1) 


बहुविकल्पीय प्रश्न


1.सबसे प्राचीन वेद कौन सा है?

A.ऋग्वेद 

B.सामवेद 

C.यजुर्वेद 

D.अथर्ववेद 

उत्तर A. ऋग्वेद


2. वेदों की संख्या कितनी है?

A.एक 

B.दो 

C.तीन 

D.चार

उत्तर D.चार


3. पंचम वेद किसे कहते हैं? 

A.गीता 

B.रामायण 

C.महाभारत 

D.पुराण

उत्तर C.महाभारत


4. सबसे छोटा वेद कौन सा है?

A.ऋग्वेद 

B.सामवेद 

C.यजुर्वेद 

D.अथर्ववेद 

उत्तर B.सामवेद


5. वेदों में प्रयुक्त भाषा कौन सी थी?

A.लौकिक संस्कृत 

B.वैदिक संस्कृत 

C.पालि 

D.प्राकृत

उत्तर B.वैदिक संस्कृत


6. ऋग्वेद का प्रमुख विषय है?

A. देवताओं की स्तुति वाले स्रोतों की प्रधानता

B. गायन-वादन संबंधी श्लोक

C. व्याधि निवारण, वशीकरण, प्रार्थनाएं, तंत्र मंत्र इत्यादि

D. यज्ञ संपन्न करने वाले मंत्रों का संकलन

उत्तर A. देवताओं की स्तुति वाले स्रोतों की प्रधानता


7. यजुर्वेद का मुख्य विषय क्या है?

A. यंत्र-मंत्र, तंत्र साधना संबंधी श्लोक

B. गायन वादन संबंधी श्लोक

C. देवताओं की स्तुति वाले स्तोत्रों का संकलन 

D. यज्ञों के आधारभूत तत्व एवं आहुति संबंधी मंत्रों का संकलन

उत्तर D. यज्ञों के आधारभूत तत्व एवं आहुति संबंधी मंत्रों का संकलन


8. सामवेद में प्रधानता है–

A. गायन पद्धति के निश्चित मंत्रों की प्रधानता

B. यज्ञ के नियमों की प्रधानता

C. स्तुतियों का संकलन

D. आहुति संबंधी नियम

उत्तर A. गायन पद्धति के निश्चित मंत्रों की प्रधानता


9. अपभ्रंश का साहित्य कब से कब तक पाया जाता है?

A. 8वीं शताब्दी से 14वीं शताब्दी तक

B. 7वीं शताब्दी से 9वीं शताब्दी तक

C. 10वीं शताब्दी से 14वीं शताब्दी तक

D. 11वीं शताब्दी से 13वीं शताब्दी तक

उत्तर A. 8वीं शताब्दी से 14वीं शताब्दी तक


10. भरत मुनि ने अपभ्रंश के लिए किस नाम का प्रयोग किया?

A. भ्रष्ट

B. वार्ता

C. प्रकृत

D. पाली

उत्तर A. भ्रष्ट


11. अपभ्रंश के कुल कितने भेद हैं?

A.2

B.3

C.4

D.5

उत्तर D.5


12. अपभ्रंश का प्रथम प्रबंध काव्य है–

A.परमात्म प्रकाश

B.योगसार

C.भरतेश्वरबाहुबली रास

D.भविषय कहा

उत्तर B. योगसार


13. हिंदी की उत्पत्ति किस अपभ्रंश से हुई?

A.शौरसेनी 

B.अर्धमागधी 

C.मागधी 

D.ब्राचड़

उत्तर A.शौरसेनी


14. अपभ्रंश का शाब्दिक अर्थ है–

A. विकृत/ बिगड़ा हुआ

B. सुधार हुआ

C. संभाला हुआ

D. लाचार

उत्तर A. विकृत/ बिगड़ा हुआ


15. अपभ्रंश का वाल्मीकि किसे कहा जाता है?

A. पुष्पदंत

B. स्वयंभू

C. जोइन्दु

D. सरहपा

उत्तर B. स्वयंभू


16. अपभ्रंश के प्रथम कवि कौन हैं?

A. पुष्पदंत

B. स्वयंभू

C. जोइन्दु

D. सरहपा

उत्तर B. स्वयंभू


17. अपभ्रंश का वेदव्यास किसे कहा जाता है?

A. पुष्पदंत

B. स्वयंभू

C. शबरपा 

D. गोरखनाथ

उत्तर A. पुष्पदंत


18. “सकल बना फूल रही सरसों” किस कवि की रचना है?

A.अमीर खुसरो 

B.सेनापति 

C.रसखान 

D.घनानंद

उत्तर A.अमीर खुसरो 


19. प्राचीन तमिल साहित्य का नाम क्या है?

A.संगम साहित्य 

B.उद्गम साहित्य 

C.दक्षिणी साहित्य 

D.लालित्य साहित्य

उत्तर A.संगम साहित्य


20. शिल्लप्पादिकारम है–

A.तमिल का प्रथम महाकाव्य 

B.कन्नड़ का प्रसिद्ध प्रमाण गीत 

C.महाभारत की कथा 

D नख-शिख की गाथा

उत्तर A.तमिल का प्रथम महाकाव्य


बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिन्दी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर भाग-2 के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें..

https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_18.html



हिन्दी साहित्य परंपरा एवं आदिकाल हिन्दी के सेमेस्टर प्रथम के संपूर्ण पाठ्यक्रम के लिए एकमात्र पाठ्यपुस्तक का लिंक नीचे दिया गया है,जिसमें विस्तृत सामग्री के साथ-साथ महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षोपयोगी शृंखला है। 

 पढ़िए और लाभान्वित होइए। 


https://www.amazon.in/dp/B0CRBKPGQH


© डॉ. संजू सदानीरा
विभागाध्यक्ष हिन्दी साहित्य
मोहता स्नातकोत्तर महाविद्यालय,
सादुलपुर, चूरू।

Leave a Comment