बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिन्दी साहित्य के वस्तुनिष्ठ एवं लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर (भाग-8)

बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिन्दी साहित्य के वस्तुनिष्ठ एवं लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर
(भाग-8)


141.अमीर खुसरो का वास्तविक नाम क्या था?

A.अबुल फ़ज़ल

B.अबुल हसन

C.खुसरूद्दीन

D.दरियाव खान

उत्तर B. अबुल हसन


142.पद्मावती ने तोते को कहां भेजा?

A.जोधपुर 

B.दिल्ली 

C.बीकानेर 

D.अजमेर

उत्तर B.दिल्ली


143.पद्मावती ने अपना संदेश किसके माध्यम से भेजा?

A.तोता 

B.हंस 

C.दूत 

D.मोर

उत्तर A.तोता


144.चंदबरदाई का जन्म कहां हुआ था?

A.दिल्ली 

B.अजमेर 

C.लाहौर 

D.पटना

उत्तर C.लाहौर


145.’दिप कग्गर नृप राज कर’ में ‘कग्गर’ से क्या तात्पर्य है?

A.पत्र 

B.कागज 

C.संदेश 

D.आदेश

उत्तर A.पत्र


146.’दिप कग्गर नृप राज कर’ में पत्र किसके हाथ में देने की बात है?

A.पृथ्वीराज चौहान 

B.कुमुद मणि 

C.कुमारपाल 

D.पद्मसेन

उत्तर A.पृथ्वीराज चौहान


147.ढोला मारू में ‘ढोला’ शब्द का अर्थ लिया जाता है?

A.प्रेमी/ पति 

B.अप्रिय व्यक्ति 

C.सखा 

D.सखी

उत्तर A.प्रेमी/ पति 



148.ऊंची अटारी पलंग बिछायो।

मैं सोई मेरे सिर पर आयो। 

………………………….. 

उपर्युक्त पंक्ति में नायिका किसके बारे में बता रही है? 

A.सूरज

B.चांद

C.पति

D.सखि

उत्तर A. चांद


149.सोभा सदा बढ़ावन हारा। 

आंखों ते छिन होत न न्यारा।। 

………………….. 

पंक्ति में नायिका किसे अपना प्रिय बता रही है? 

A.काजल

B.प्रेमी

C.सहेली

D.हार

उत्तर A.काजल


150.”दोउ भए एक रंग में ” दोनों कौन हैं? 

A.राजा- प्रजा

B.आत्मा- परमात्मा

C.ढोला- मारू

D.पति- पत्नी

उत्तर B.आत्मा- परमात्मा


151.”सजनी कान्ह कें कहब बुझाइ” पद में अलंकार है-

A.उपमा

B.यमक

C.अनुप्रास

D.विभावना

उत्तर C.अनुप्रास


152.”तेल-बिन्दु दस पानि पसारिअ ऐरान तोर अनुराग।” पंक्ति किस कवि की है? 

A.विद्यापति

B.कबीर

C.सूरदास

D.सरहपा

उत्तर A.विद्यापति


153.”रोपि पेम बिज अंकुर मूड़ल बांढब कओने उपाइ” पंक्ति में ‘पेम बिज’ में अलंकार है-

A.उपमा

B.रूपक

C.उत्प्रेक्षा

D.अनुप्रास

उत्तर B.रूपक


154.”भनइ विद्यापति ई कलयुग रिति चिन्ता करइ न कोई” में ‘ भनइ’ का अर्थ है-

A.बोलना

B.लिखना

C.पढ़ना

D.सुनना

उत्तर B. बोलना


155.”देख देख राधा रूप अपार ” किसका पद है? 

A.सूरदास

B.नंददास

C.विद्यापति

D.कुंभनदास

उत्तर C.विद्यापति


लघूत्तरीय प्रश्न


प्रश्न 1. आदिकाल में कुल कितने प्रकार का साहित्य लिखा गया?

उत्तर आदिकाल में कुल छह प्रकार का साहित्य लिखा गया– 

1.जैन काव्य 

2.रासो काव्य 

3.रासक काव्य 

4.सिद्ध साहित्य 

5.नाथ साहित्य 

6.गद्य साहित्य


प्रश्न 2. जैन काव्य की प्रमुख ग्रंथ एवं उनके रचयिताओं के नाम बताएं।

उत्तर- भारतेश्वर बाहुबली रास- शालिभद्र सूरि

श्रावकाचार- देवसेना 

बुद्धिरास- शालिभद्र सूरि

भविस्यतकथा- धनपाल 

नेमिनाथ चौपाई- विनय चंद्र सूरि 

चंदनबाला रास- आसगु

जीव दया रास- आसगु

गौतम स्वामी रास- उदयवंत 

स्थूलिभद्र रास- जिनधर्म सूरि 

रेवंतगिरि रास- विजय सेन सूरि


प्रश्न 3. प्रमुख रासो काव्य एवं उनके काव्य कारों के नाम बताएं।

उत्तर- पृथ्वीराज रासो- चंदबरदाई 

बीसलदेव रासो- नरपति नाल्ह 

परमाल रासो- जगनिक 

हम्मीर रासो- शार्ङ्गर 

खुमाण रासो- दलपति विजय 

विजयपाल रासो- नल्ल सिंह भट्ट 

बुद्धि रासो- कल्हण 

मुंज रासो- अज्ञात


प्रश्न 4. सिद्ध साहित्य की प्रमुख रचनाएं कौन सी हैं?

उत्तर- दोहा कोश- सरहपा

चर्यापद- सबरपा

डोंबिगीतिका- डोम्मिपा 

योग चर्चा- डोम्मिपा


प्रश्न 5. सिद्ध साहित्य के प्रवर्तक कौन माने जाते हैं?

उत्तर- सिद्ध सरहपा को सिद्ध साहित्य का प्रवर्तक माना जाता है।


प्रश्न 6. नाथ साहित्य का प्रवर्तक किसे माना जाता है?

उत्तर- नाथ साहित्य के प्रवर्तक गोरखनाथ हैं।


प्रश्न 7. गोरखनाथ की प्रमुख रचनाओं के नाम बताएं।

उत्तर-गोरखनाथ की 40 रचनाएं मानी जाती हैं, जिसमें से 14 को प्रमाणिक बताया गया है। प्रमुख रचनाएं निम्नलिखित हैं –

स्फुट, चरित पद, रोमावली, ज्ञान तिलक, आत्मबोध, काफिर बोध, शिष्य दर्शन, प्राण संकली इत्यादि।


प्रश्न 8. भारतीय साहित्य में सबसे पहले “इतिहास” शब्द का प्रयोग कहाँ मिलता है? 

उत्तर- अथर्ववेद में। 


प्रश्न 9. गार्सा द तासी ने “ राजसूय संबंधी मत” किस बारे में दिया? 

उत्तर-” रासो” की उत्पत्ति के संबंध में। 


प्रश्न 10. हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन में विधेलवादी पद्धति के प्रारंभ कर्ता कौन माने जाते हैं? 

उत्तर- आचार्य रामचंद्र शुक्ल


बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिंदी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर भाग-1,2,3,4,5,6 और 7 के लिए क्रमशः नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें..


https://www.duniyahindime.com/2024/01/BAFirstSemHindiLitObjectivePart1.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_18.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_17.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_16.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_19.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_20.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_23.html




हिन्दी साहित्य परंपरा एवं आदिकाल हिन्दी के सेमेस्टर प्रथम के संपूर्ण पाठ्यक्रम के लिए एकमात्र पाठ्यपुस्तक का लिंक नीचे दिया गया है,जिसमें विस्तृत सामग्री के साथ-साथ महत्त्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षोपयोगी शृंखला है। पढ़िए और लाभान्वित होइए।


https://www.amazon.in/dp/B0CRBKPGQH


© डॉ. संजू सदानीरा 



Leave a Comment