बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिन्दी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर (भाग-7)

बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिन्दी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

(भाग-7)


121. “भल्ला हुआ जो मारिया बहिणि म्हीरा कंतु” पंक्तियां किस कवि की हैं?

A.हेमचंद्र 

B.मुंज कवि 

C.राम सिंह 

D.ज्योतिरीश्वर ठाकुर

उत्तर B.मुंज कवि


122.’देशीनाम माला’ के लेखक कौन हैं?

A.राम सिंह 

B.धनपाल 

C.आचार्य हेमचंद्र 

D.पुष्प दांत

उत्तर C.आचार्य हेमचंद्र


123. हिंदी साहित्य में ‘सिद्ध’ शब्द किसके लिए रूढ़ हो गया?

A.बौद्ध धर्म की एक शाखा वज्रयान के लिए 

B.बौद्ध धर्म की एक शाखा महायान के लिए 

C.नाथों की भक्ति भावना के लिए 

D.संतों की उपासना पद्धति के लिए

उत्तर A.बौद्ध धर्म की एक शाखा वज्रयान के लिए 


124. महासुख की संकल्पना किस संप्रदाय से संबंधित है?

A.वज्रयानी सिद्धों से 

B.नाथों से 

C.संतों से 

D.वैष्णवों से

उत्तर A.वज्रयानी सिद्धों से 


125. गृहस्थ के प्रति अनादर भाव और ब्रह्मचर्य का महत्व किस साहित्य की विशेषता है?

A.सिद्ध साहित्य 

B.नाथ साहित्य 

C.सगुण साहित्य 

D.निर्गुण साहित्य

उत्तर B.नाथ साहित्य


126.”उन्होंने मार्ग को बहुत व्यवस्थित रूप दिया। शैव प्रत्यभिज्ञा दर्शन के आधार पर बहुधा विस्मृत कायायोग के साधनों को निश्चित रूप दिया। आसन, बंध, प्राणायाम, प्रत्याहार समाधि के सिद्धांतों को सुव्यवस्थित किया। आत्मानुभूति और शैव परंपरा के सामंजस्य के छह चक्र, 16 आधार दो लक्ष्य और पांच व्योम का नियमन क्रिया और उन दिनों अत्यंत प्रचलित वज्र यानी साधना के पारिभाषिक शब्दों को बलपूर्वक पारमार्थिक रूप दिया। सड़ी-गली सामाजिक प्राचीन रूढ़ियों का कड़ा विरोध किया और कठोर ब्रह्मचर्य पर अधिक बल दिया।”

उपर्युक्त कथन किस विद्वान ने किसके लिए कहा?

A.आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने तुलसीदास के लिए

B.आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने सूरदास के लिए

C.आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने गोरखनाथ के लिए

D.नंद दुलारे वाजपेई ने जयशंकर प्रसाद के लिए

उत्तर C.आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने गोरखनाथ के लिए


127. मद्य- मांस का पूर्ण बहिष्कार, ब्रह्मचर्य का कठिन पालन और अंत: साधना पर बल किस साहित्य की विशेषता है?

A.नाथ साहित्य 

B.सिद्ध साहित्य 

C संत काव्य 

D.सूफी काव्य

उत्तर A.नाथ साहित्य


128. तंत्र साधना, वामाचार पद्धति, पुरोहितवाद का विरोध और मांस मदिरा का सेवन किस साहित्य की विशेषता है?

A.नाथ साहित्य 

B.सिद्ध साहित्य 

C संत काव्य 

D.सूफी काव्य

उत्तर B.सिद्ध साहित्य


129. “पंडिअसअल  सत्थ वक्खाणअ

देहहि बुद्ध  व सन्त न जाणअ। 

अवणा गमण ण तेणणि खंडिअ, 

तो वि  णिलज्जई  भणई ह उ पंडिअ।। “

उपर्युक्त पंक्तियां कि सिद्ध कवि की हैं?

A.सबरपा 

B.सरहपा 

C.डोंबिपा 

D.कुक्करिपा

उत्तर B.सरहपा


130.बौद्ध धर्म के साथ-साथ शैव और शाक्त मत की मान्यताओं को अपने साहित्य में किसने स्थान दिया?

A.नाथों ने 

B.सिद्धों ने 

C.सगुण उपासकों ने 

D.निर्गुण उपासकों ने

उत्तर A.नाथों ने 


131.मारवणी कौन थी?

A.विजयपाल की पुत्री 

B.पूगल के राजा पिंगला की पुत्री 

C.अनंतपाल की पुत्री 

D.चतुरसेन की पुत्री

उत्तर D.चतुरसेन की पुत्री


132.”देख देख राधा रूप अपार” पद्यांश किस प्रसिद्ध कवि का है? 

A.जायसी 

B.तुलसी 

C.सूर 

D.विद्यापति

उत्तर D.विद्यापति


133.”आजु पेखल नंदकिशोरो” किस प्रसिद्ध कवि का पद्यांश है?

A.जायसी 

B.घनानंद 

C.विद्यापति 

D.मीराबाई

उत्तर C.विद्यापति


134. अपभ्रंश शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया है?

A.पतंजलि

B.भामह

C.राजशेखर

D.भरत मुनि

उत्तर A. पतंजलि


135.संत काव्य पर किसका प्रभाव सर्वाधिक दिखाई देता है? 

A.सिद्ध- नाथ साहित्य

B.रासो काव्य 

C.जैन काव्य

D.सूफी काव्य

उत्तर A.सिद्ध- नाथ साहित्य


136.किस काल का राजनीतिक वातावरण सर्वाधिक उथल पुथल भरा था? 

A.भक्ति काल

B.रीतिकाल

C.आदिकाल

D.आधुनिक काल

उत्तर C.आदिकाल


137.निम्न में से स्वयंभू रचित रचना है-

A.रिट्ठनेमिचरिउ

B.योगसार

C.डोम्बिगीतीका

D.शब्दसागर

उत्तर A.रिट्ठनेमिचरिउ


138.महापुराण किसकी रचना है? 

A.स्वयंभू

B.पुष्पदंत

C.देवसेन

D.जल्हण

उत्तर B.पुष्पदंत


139.निम्न में से कौन अपभ्रंश के सबसे पहले महाकवि कहे जाते हैं-

A.सरहपा

B.गोरखनाथ

C.स्वयंभू

D.पुष्पदंत

उत्तर C. स्वयंभू


140.युद्धों का सजीव चित्रण किस काव्य की विशेषता है-

A.रासो काव्य

B.जैन काव्य

C.सूफी काव्य

D.सिद्ध काव्य

उत्तर A.रासो काव्य


बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिंदी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर भाग-1,2,3,4,5,6 और 8 के लिए क्रमशः नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें..


https://www.duniyahindime.com/2024/01/BAFirstSemHindiLitObjectivePart1.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_18.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_17.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_16.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_19.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_20.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_24.html


हिन्दी साहित्य परंपरा एवं आदिकाल हिन्दी के सेमेस्टर प्रथम  के संपूर्ण पाठ्यक्रम के लिए एकमात्र पाठ्यपुस्तक का लिंक नीचे दिया गया है,जिसमें विस्तृत सामग्री के साथ-साथ महत्त्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षोपयोगी शृंखला है। पढ़िए और लाभान्वित होइए।


https://www.amazon.in/dp/B0CRBKPGQH


© डॉ. संजू सदानीरा 


Leave a Comment