बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिन्दी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर (भाग-6)

बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिन्दी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

(भाग-6)


101.’वज्जालग्ग’ के लेखक हैं?

A.पुष्पदंत 

B.सरहपा 

C.मंझन 

D.जय वल्लभ

उत्तर D.जय वल्लभ


102. प्राकृत पद्मचरितम के लेखक हैं– 

A.विमल सूरि 

B.जिनदत्त सूरि 

C.जिन धर्म सूरि 

D.धनपाल

उत्तर A.विमल सूरि


103.” कुट्टिल केस सुदेस पौहप रचियत पिक्क सद” पंक्तियां किस ग्रंथ से ली गई हैं?

A.पृथ्वीराज रासो 

B.पद्मावत 

C.चंदायन 

D.अखरावट

उत्तर A.पृथ्वीराज रासो 


104.’ढोला मारू रा दूहा’ किस प्रकार का काव्य है?

A.धार्मिक काव्य 

B.जैन काव्य 

C.लौकिक प्रेम काव्य 

D.रासो काव्य

उत्तर C.लौकिक प्रेम काव्य


105.’ढोला मारू रा दूहा’ की भाषा है– 

A.राजस्थानी 

B.पंजाबी 

C.हरियाणवी 

D.तमिल

उत्तर A.राजस्थानी


106. इसमें बाद में चौपाइयां किसने प्रमुखता से जोड़ी?

A.कवि कल्लोल 

B.कुशल लाभ 

C.मधुकर कवि 

D.भट्ट केदार

उत्तर B.कुशल लाभ


107.’ढोला मारू रा दूहा’ में किसके विरह का मार्मिक चित्रण किया गया है?

A.मारवणी 

B.मालवणी 

C.पद्मावती 

D.नागमणि

उत्तर A.मारवणी


108. ढोला की दूसरी पत्नी का नाम क्या था?

A.मारवणी 

B.मालवणी 

C.राजमती 

D.नागमती

उत्तर B.मालवणी


109 राजकुमारी मारू कहां की थी?

A.उज्जैन 

B अजमेर 

C.पूगल 

D.चित्तौड़

उत्तर C.पूगल


110. राजकुमारी मारू के पिता का नाम था– 

A.पिंगल राजा 

B.समुद्रगुप्त 

C.विजयपाल 

D.उदयभानु

उत्तर A.पिंगल राजा


111. “देस विरंगउ ढोलणा, दुखी हुया इहां आई 

       मनगमता पाम्या नहीं, ऊंट कटाला खाई” पंक्तियां किस काव्य ग्रंथ की हैं?

A.पृथ्वीराज रासो 

B.पद्मावत 

C.ढोला मारू रा दूहा 

D.हंस सावली

उत्तर C.ढोला मारू रा दूहा 


112. विद्यापति का जीवनकाल था?

A.1350-1448 ई.

B.1390-1450 ई.

C.1402-1470 ई.

D.1360-1410 ई.

उत्तर A.1350-1448 ई.


113. “नंदक-नंदक कदंबक तरु-तर, धिरे-धिरे मुरली बजाव” पंक्तियां किस कवि की हैं?

A.जायसी 

B.पुष्पदंत 

C.विद्यापति 

D.सूरदास

उत्तर C.विद्यापति


114. ‘विद्यापति पदावली’ का मुख्य विषय क्या है?

A.राधा की भक्ति 

B.कृष्ण भक्ति 

C.राम स्तुति 

D.राधा-कृष्ण की प्रेम लीला

उत्तर D.राधा-कृष्ण की प्रेम लीला


115. अमीर खुसरो का समय था–

A.1253-1325 ई.

B.1260-1310 ई.

C.1270-1330 ई.

D.1253-1325 ई.

उत्तर A.1253-1325 ई.


116. पहेलियां और मुकरियां लिखने वाले पहले कवि थे–

A.मलिक मोहम्मद जायसी 

B.अमीर खुसरो 

C.चंदबरदाई 

D.भारतेंदु

उत्तर B.अमीर खुसरो


117. “छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके” किसके द्वारा रचित है?

A.मलिक मोहम्मद जायसी 

B.अमीर खुसरो 

C.तुलसीदास 

D.मीरा

उत्तर B.अमीर खुसरो


118. “गोरी सोवे सेज पर मुख पर डारे केस, चल खुसरो घर आपने सांझ भई चहुं देस” उक्त पंक्तियां खुसरो ने किसकी मृत्यु पर कही थी?

A.अपने गुरु निजामुद्दीन औलिया की मृत्यु पर 

B.बलबन की मृत्यु पर 

C.जलालुद्दीन खिलजी की मृत्यु पर 

D.गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु पर

उत्तर A.अपने गुरु निजामुद्दीन औलिया की मृत्यु पर 


119. कालज्ञान निर्णय और अकुल वीरतंत्र किसकी रचनाएं हैं?

A.गोरखनाथ 

B.चर्पटीनाथ 

C.मत्स्येंद्रनाथ 

D.जालंधरनाथ

उत्तर C.मत्स्येंद्रनाथ


120. संदेश रासक की भाषा है–

A.प्राकृत 

B.पाली 

C.साहित्यिक अपभ्रंश 

D.डिंगल

उत्तर C.साहित्यिक अपभ्रंश


बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिंदी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर भाग-1,2,3,4,5 और 7 के लिए क्रमशः नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें..


https://www.duniyahindime.com/2024/01/BAFirstSemHindiLitObjectivePart1.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_18.html

https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_17.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_16.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_19.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_23.html



हिन्दी साहित्य परंपरा एवं आदिकाल हिन्दी के सेमेस्टर प्रथम  के संपूर्ण पाठ्यक्रम के लिए एकमात्र पाठ्यपुस्तक का लिंक नीचे दिया गया है,जिसमें विस्तृत सामग्री के साथ-साथ महत्त्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षोपयोगी शृंखला है। पढ़िए और लाभान्वित होइए।


https://www.amazon.in/dp/B0CRBKPGQH


© डॉ. संजू सदानीरा 


Leave a Comment