बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिन्दी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर (भाग-5)

बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिन्दी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

(भाग-5)


81. कीर्ति लता और कीर्ति पताका किस कवि की कृतियां हैं?

A.दलपति विजय 

B.विद्यापति 

C.सारंगधर 

D.हेमचंद्र

उत्तर B.विद्यापति


82. विद्यापति भक्ति कवि हैं या शृंगारी कवि?

A.भक्त कवि 

B.श्रृंगारी कवि 

C.दोनों 

D.इनमें से कोई नहीं

उत्तर B.श्रृंगारी कवि


83. पृथ्वीराज रासो की रचना किसके द्वारा की गई है?

A. नरपति नाल्ह 

B.चंदवरदाई 

C.जगनिक 

D.घनानंद

उत्तर B.चंदवरदाई


84. पृथ्वीराज रासो में पद्मावती के पिता का क्या नाम था?

A.समुद्र शिखर 

B.रतन सेन 

C.झाबरमल्ल 

D.विजयपाल

उत्तर D.विजयपाल


85. पद्मावती में कुल कितने सर्ग हैं?

A.72

B.70

C.69

D.84

उत्तर C.69


86. चंद्रवरदाई की निम्न में से कौन सी रचना है? A.पृथ्वीराज रासो 

B.पद्मावत 

C.चंदायन 

D.भविष्यत कथा

उत्तर A.पृथ्वीराज रासो


87. सिद्ध सरहपा को आदिकाल का प्रथम कवि किसने माना है?

A.राहुल सांकृत्यायन 

B. शिव सिंह सेंगर 

C.आचार्य रामचंद्र शुक्ल 

D.मिश्र बंधु

उत्तर A.राहुल सांकृत्यायन


88. प्रथम शिलांकित कृति का नाम क्या है?

A. पाहुड़ दोहा

B.राउलवेल

C.योगसार

D.चर्यापद

उत्तर B.राउलवेल


89. नख शिख परंपरा का प्रथम ग्रंथ कौन सा है?

A.रमैनी

B.राउलवेल

C.पद्मावत

D.डोम्बिगीतिका

उत्तर B.राउलवेल


90. हिंदी का प्रथम चंपू काव्य ग्रंथ निम्न में से कौन सा है?

A.यशोधरा 

B.उर्वशी 

C.राउलवेल 

D.चंदायन

उत्तर C.राउलवेल


91. किस विद्वान ने हिंदी साहित्य के आदिकाल को संधि एवं चारण काल नाम से दो भागों में बांटा?

A.आचार्य रामचंद्र शुक्ल 

B.जॉर्ज ग्रियर्सन  

B.गार्सा द तासी 

D.डॉक्टर रामकुमार वर्मा

उत्तर D.डॉक्टर रामकुमार वर्मा


92. राउलवेल किसकी रचना है?

A.रोड़ा कवि 

B.अब्दुल रहमाण 

C जोइन्दु 

D.पुष्पदंत

उत्तर A.रोड़ा कवि


93. अमीर खुसरो किस काल के कवि हैं?

A.आदिकाल 

B.भक्तिकाल 

C.रीतिकाल

D.आधुनिक काल

उत्तर A.आदिकाल


94.शुक्ल जी ने कितने ग्रंथों के आधार पर आदिकाल की प्रधान साहित्यिक पहचान का निर्धारण किया?

A.15

B.20

C.25

D.12

उत्तर D.12


95.’पद्मावती समय’ किस महाकाव्य का एक सर्ग है?

A.पद्मावत 

B.मधुमालती 

C.पृथ्वीराज रासो 

D कृष्णचरित

उत्तर C.पृथ्वीराज रासो


96.’मनहुं कला ससभान’ किस काव्य की पंक्ति है?

A.नागमती 

B.राजमती 

C.पद्मावती 

D.मृगावती

उत्तर C.पद्मावती


97. प्राकृत प्रमुखतः किन की भाषा मानी जाती है?

A.जैन आगमों की 

B.बौद्धों की 

C.नाथों की 

D.सिद्धों की

उत्तर A.जैन आगमों की 


98. अशोक के शिलालेखों की भाषा है?

A.मागधी 

B.अर्धमागधी 

C.पाली 

D.प्राकृत

उत्तर D.प्राकृत


99.”ललिए महुरक्खरए जुवईयणवल्लहे ससिगारे। 

सन्ते  पाइयकव्वे को सक्कई सक्कयं  पढ़िउं ।। “

उपर्युक्त पंक्ति किस कवि द्वारा किस भाषा की प्रशंसा में कही गयी है?

A. जय वल्लभ द्वारा प्राकृत भाषा के लिए

B. स्वयंभू द्वारा अपभ्रंश के लिए

C. अमीर खुसरो द्वारा खड़ी बोली के लिए

D. विद्यापति द्वारा अवहट्ट के लिए

उत्तर A. जय वल्लभ द्वारा प्राकृत भाषा के लिए


100. ‘वज्जालग्ग’ किस भाषा में रचित प्रसिद्ध ग्रंथ है?

A.अपभ्रंश 

B.अवहट्ट 

C.पाली 

D.प्राकृत

उत्तर D.प्राकृत


बीए सेमेस्टर फर्स्ट हिंदी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर भाग-1,2,3,4 और 6 के लिए क्रमशः नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें..


https://www.duniyahindime.com/2024/01/BAFirstSemHindiLitObjectivePart1.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_18.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_17.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_16.html


https://www.duniyahindime.com/2023/04/blog-post_20.html

हिन्दी साहित्य परंपरा एवं आदिकाल हिन्दी के सेमेस्टर प्रथम  के संपूर्ण पाठ्यक्रम के लिए एकमात्र पाठ्यपुस्तक का लिंक नीचे दिया गया है,जिसमें विस्तृत सामग्री के साथ-साथ महत्त्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षोपयोगी शृंखला है। पढ़िए और लाभान्वित होइए।


https://www.amazon.in/dp/B0CRBKPGQH



© डॉ. संजू सदानीरा 

Leave a Comment