रश्मिरथी पर प्रश्नोत्तरी

रश्मिरथी पर प्रश्नोत्तरी

 

प्रश्न 1.रश्मिरथी किस विधा की रचना है?

उत्तर- खंडकाव्य।

 

प्रश्न 2.रश्मिरथी के रचनाकार का नाम बताइए।

उत्तर- रामधारी सिंह दिनकर ।

 

प्रश्न 3.रश्मिरथी किसके जीवन पर आधारित खंडकाव्य है? अथवा

इसका मूल विषय क्या है?

उत्तर- रश्मिरथी महाभारत के एक प्रसिद्ध पात्र कर्ण के जीवन पर आधारित खंड काव्य है। कर्ण के जीवन के उतार-चढ़ाव इस खंड काव्य का मूल विषय है।

 

प्रश्न 4.कर्ण के माता-पिता कौन थे?

उत्तर- कर्ण की माता कुंती और पिता सूर्य थे।

 

प्रश्न 5.कर्ण का पालन पोषण किसने किया था?

उत्तर- कर्ण का पालन पोषण राधा नाम की एक दलित युवती ने किया था।

 

प्रश्न 6.कर्ण का राधेय नाम क्यों पड़ा?

उत्तर- कर्ण की पालक माता राधा के नाम से कर्ण का नाम राधेय पड़ा।

 

प्रश्न 7.कर्ण ने रणभूमि में शास्त्रार्थ के लिए किसे ललकारा?

उत्तर- अर्जुन को ।

 

प्रश्न 8.रश्मिरथी में कुल कितने सर्ग हैं?

उत्तर- रश्मिरथी में कुल 7 सर्ग हैं।

 

प्रश्न 9.दिनकर ने कर्ण की क्या-क्या विशेषताएं बतलाई हैं?

उत्तर- रश्मिरथी में कर्ण को ही प्राथमिकता से चित्रित किया गया है। वही इस खंडकाव्य का नायक है। एक नायक के रूप में दिनकर ने कर्ण की समस्त परंपरागत और उल्लेखनीय विशेषताएं चित्रित करते हुए उसे तन से समरशूर, मन से भावुक, स्वभाव से दानी, वन्य कुसुम-सा स्वयं विकसित और पौरुष के अभिमानी के रूप में चित्रित किया है।

 

© डॉ. संजू सदानीरा

https://www.duniyahindime.com/%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B5/

 

Dr. Sanju Sadaneera

डॉ. संजू सदानीरा प्रतिष्ठित मोहता पीजी कॉलेज में प्रोफेसर और हिंदी साहित्य विभाग की प्रमुख हैं। इन्हें अकादमिक क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का समर्पित कार्यानुभव है। हिन्दी, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान विषयों में परास्नातक डॉ. संजू सदानीरा ने हिंदी साहित्य में नेट, जेआरएफ सहित अमृता प्रीतम और कृष्णा सोबती के उपन्यासों पर शोध कार्य किया है। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के स्नातक के पाठ्यक्रम के लिए इनकी किताबें विशेष उपयोगी हैं। ये "Dr. Sanju Sadaneera" यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी शिक्षा के प्रसार एवं सकारात्मक सामाजिक बदलाव हेतु सक्रिय हैं।

Leave a Comment