1 एक तोले अफ़ीम की कीमत एकांकी पर प्रश्नोत्तर

  1 एक तोले अफ़ीम की कीमत एकांकी पर प्रश्नोत्तर

 

1.एक तोले अफ़ीम की कीमत के एकांकीकार का नाम बताइए । ”

*एक तोले अफ़ीम की कीमत के एकांकीकार का नाम डॉ. रामकुमार वर्मा है।

 

2.इस एकांकी के नायक एवं नायिका का नाम लिखिए।

*इस एकांकी के नायक-मुरारी मोहन व नायिका-विश्व मोहिनी है।

 

3.रामदीन किस एकांकी का पात्र है ? 

*रामदीन “एक तोले अफ़ीम की कीमत” एकांकी का पात्र है।

 

4.मुरारी मोहन आत्महत्या क्यों करना चाहता था ?

*मुरारी मोहन पढ़ी-लिखी और समान विचारों वाली लड़की से विवाह करना चाहता था, लेकिन उसके पिताजी दहेज के लोभ में उसका विवाह किसी भी लड़की से विवाह को तैयार थे। ऐसे में वह अपने पिता की ज़िद से हारकर आत्महत्या करने की सोचने लगा। 

 

5.विश्व मोहिनी अपना जीवन क्यों समाप्त करना चाहती थी?

*विश्व मोहिनी एक पढ़ी-लिखी किन्तु गरीब लड़की थी। अपने पिता को उसके विवाह मे लगने वाले खर्च के कारण खेत की ज़मीन न बेचनी पड़े इस लिए वह अपना जीवन समाप्त करना चाहती थी।

 

6.लाला सीताराम किस चीज का व्यापार करते थे?

*लाला सीताराम अफ़ीम का कारोबार करते थे।

 

© डॉ. संजू सदानीरा

भुवनेश्वर का एकांकी लेखन में योगदान पढ़ने के लिये नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें..

https://www.duniyahindime.com/%e0%a4%ad%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a4%a8/

Dr. Sanju Sadaneera

डॉ. संजू सदानीरा प्रतिष्ठित मोहता पीजी कॉलेज में प्रोफेसर और हिंदी साहित्य विभाग की प्रमुख हैं। इन्हें अकादमिक क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का समर्पित कार्यानुभव है। हिन्दी, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान विषयों में परास्नातक डॉ. संजू सदानीरा ने हिंदी साहित्य में नेट, जेआरएफ सहित अमृता प्रीतम और कृष्णा सोबती के उपन्यासों पर शोध कार्य किया है। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के स्नातक के पाठ्यक्रम के लिए इनकी किताबें विशेष उपयोगी हैं। ये "Dr. Sanju Sadaneera" यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी शिक्षा के प्रसार एवं सकारात्मक सामाजिक बदलाव हेतु सक्रिय हैं।

Leave a Comment