रिजेक्शन का डर (Fear of Rejection) क्यों लगता है? जानें इसके पीछे का मनोविज्ञान
कोई जॉब इंटरव्यू हो या एग्जाम, रिलेशनशिप में प्रपोजल हो या सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में लाइक्स और कमेंट्स की फ़िक्र, ये सभी हमारी बेचैनी को बढ़ाते हैं। इसमें जो नतीजों की परवाह होती है उसके पीछे असल में एक गहरा मनोविज्ञान छुपा हुआ है। परिणाम को लेकर चल रही बेचैनी, चिंता या असुरक्षा के पीछे दरअसल रिजेक्शन का डर (Fear of Rejection) छुपा होता है। यह डर सिर्फ़ “न” सुनने का नहीं होता है, बल्कि यह असुरक्षा, शर्मिंदगी और अपने अस्तित्व पर सवालिया निशान लगाने जैसा होता है। न्यूरोसाइंस की रिसर्च से पता चलता है कि मनुष्यों में यह डर उनकी कमज़ोरी नहीं बल्कि इसकी जड़ विकासवाद में छुपी हुई है।
दिमाग Rejection को इतना बड़ा ख़तरा क्यों मानता है?
Baumeister और Leary (1995) की “Need to Belong” थ्योरी कहती है कि समूह या समुदाय से जुड़ाव और स्वीकार्यता हमारी मूलभूत आवश्यकता से जुड़ी हुई है। विकास क्रम में लाखों साल पहले जब हमारे पूर्वज जंगल में रहते थे और शिकार किया करते थे उस समय समूह से बाहर होना जान के ख़तरे के बराबर होता था। भोजन और जीवन दोनों की सुरक्षा के लिए मनुष्य परस्पर समूह पर निर्भर रहते थे। ऐसे में दिमाग में रिजेक्शन के डर को एक गंभीर खतरे के रूप में एनकोड कर लिया।
आज जब इंसान ने इतनी प्रगति कर ली है, तो समूह पर उसकी निर्भरता काफ़ी हद तक कम हो गई है। सुरक्षा के लिए भी तमाम नियम क़ानून बन चुके हैं। आधुनिक दुनिया में अकेले रहना पहले जितना ख़तरनाक नहीं रहा। इसके बावजूद दिमाग अभी भी उस पुरानी प्रोग्रामिंग को पूरी तरह से छोड़ नहीं पा रहा है। इस वजह से छोटी-छोटी बातों पर रिजेक्शन का डर (Fear of Rejection) हावी हो जाता है।
क्या रिजेक्शन का डर (Fear of Rejection) और शारीरिक दर्द में कोई कनेक्शन है?
जब लोग कहते हैं कि “दिल टूट गया है” या “दिल पर चोट खाई है” तो यह सिर्फ़ एक रूपक नहीं होता है बल्कि इस तरह के भावनात्मक दुःख और शारीरिक दर्द एक जैसा न्यूरल सर्किट शेयर करते हैं। इसके पीछे भी कहीं न कहीं रिजेक्शन का डर (Fear of Rejection) हावी होता है जिस वजह से उबरने में काफ़ी वक़्त लग जाता है और कुछ लोग तो जीवन भर इससे नहीं उबर पाते।
Naomi Eisenberger और उनके सहयोगियों की Science journal (2003) में इसी बारे में एक fMRI रिपोर्ट प्रकाशित की गई। इसमें Cyberball नाम के एक वर्चुअल बॉल टॉसिंग गेम में जब लोगों को जानबूझकर बाहर रखा गया तो उनके दिमाग के अंदर dorsal anterior cingulate cortex (dACC) और anterior insula ऐक्टिव हो गए। इनमें से कुछ ब्रायन रीजन शारीरिक दर्द को प्रोसेस करने में अहम भूमिका निभाते हैं इसीलिए रिसर्चर ने सोशल पेन और फिजिकल पेन के बीच कनेक्शन की बात की। इवोल्यूशन ने सोशल आइसोलेशन के लिए नया सिस्टम बनाने की जगह पहले से मौजूद pain system को अपना लिया।
https://www.duniyahindime.com/silent-anxiety-symptoms-in-hindi/
Rejection Sensitivity क्या है और यह क्यों होती है?
रिजेक्शन का डर (Fear of rejection) और रिजेक्शन सेंसटिविटी (Rejection sensitivity) एक-दूसरे से जुड़े हैं, इस वजह से कई बार लोग इन्हें एक समझ लेते हैं।
Geraldine Downey और Scott Feldman (1996) ने “Rejection Sensitivity” का कॉन्सेप्ट दिया था उनके अनुसार, “Rejection Sensitivity यानी अस्वीकृति के प्रति ज़्यादा संवेदनशील होना। इसमें व्यक्ति पहले से ही इस डर में रहता है कि सामने वाला उसे ठुकरा सकता है। वह दूसरे के सामान्य या अस्पष्ट व्यवहार को भी rejection समझ सकता है और ऐसी स्थिति में ज़रूरत से ज्यादा भावनात्मक या व्यवहारिक प्रतिक्रिया दे सकता है।
हालांकि दोनों में कुछ बातें कॉमन हैं लेकिन दोनों एक ही चीज नहीं हैं। इसे एग्जांपल्स की मदद से इस तरह से समझा जा सकता है, जैसे किसी जॉब के इंटरव्यू में सेलेक्ट न होने का डर, किसी को अपनी फीलिंग्स बताने से पहले रिजेक्ट किया जाने का डर fear of rejection से जुड़ा हुआ है। इस तरह की स्थिति किसी ख़ास मौके की वजह से भी हो सकती है और सामान्य रूप से भी हो सकती है।
https://www.duniyahindime.com/low-self-esteem-kya-hai/
Rejection Sensitivity एक ऐसा साइकोलॉजिकल पैटर्न है जिसमें व्यक्ति बार-बार इस तरह से सोचता है कि दूसरे उसे स्वीकार नहीं करेंगे। जैसे किसी का जवाब देर से आने के पीछे कोई अन्य कारण हो सकता है लेकिन रिजेक्शन सेंसिटिविटी वाला व्यक्ति जवाब का इंतजार किए बिना ही यह सोच लेता है कि वह मुझसे बात ही नहीं करना चाहता। ऐसी स्थिति में वह तीखी भावनात्मक या व्यावहारिक प्रतिक्रिया दे सकता है।
इस तरह से देखा जा सकता है कि रिजेक्शन का डर किसी अनुभव या परिस्थिति की वजह से हो सकता है जबकि रिजेक्शन सेंसटिविटी अपेक्षाकृत एक परमानेंट पैटर्न की तरह होता है। हर व्यक्ति को कभी न कभी रिजेक्शन का डर महसूस हो सकता है लेकिन हर व्यक्ति में रिजेक्शन सेंसिटिविटी का होना ज़रूरी नहीं है।
व्यक्ति में रिजेक्शन सेंसटिविटी डेवलप होने के बहुत सारे कारण होते हैं, जिनमें से एक बड़ा कारण है- बचपन के अनुभव। बचपन में जब किसी को माता-पिता का सशर्त प्रेम मिलता है या उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। जब किसी को स्कूल में अपने सहपाठियों दोस्तों से रिजेक्शन मिलता है या बुली किया जाता है। ऐसे में रिजेक्शन सेंसिटिविटी डेवलप होने की आशंका बढ़ जाती है। इसी तरह इनसिक्योर अटैचमेंट स्टाइल भी रिजेक्शन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है। Mark Leary का Sociometer model यही बताता है कि सेल्फ एस्टीम दरअसल सोशल एक्सेप्टेंस का मॉनिटर होता है। कुछ ख़ास तरह के personality traits भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।
रिजेक्शन का डर (Fear of Rejection) क्यों होता है और इससे कैसे निपटें?
रिजेक्शन के डर के पीछे इवोल्यूशन का अहम रोल है लेकिन आज के मॉडर्न लाइफस्टाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया ने इस डर को और बढ़ाने का काम किया है। इंस्टेंट फीडबैक, कंपैरिजन, घोस्टिंग और रिलेशनशिप के नए-नए तरीके जैसे कि situationship, benching, breadcrumbing लगातार रिजेक्शन के डर को फ्यूल देने का काम करते हैं। यह stress, depression और anxiety जैसे साइकोलॉजिकल फैक्टर्स से भी जुड़ा हुआ है।
https://www.duniyahindime.com/people-pleasing-kya-hai/
रिजेक्शन सिर्फ़ बाहर घटित होने वाली कोई घटना नहीं होती बल्कि इसके पीछे साइकोलॉजिकल पैटर्न काम करते हैं। हमारा दिमाग relational value को ट्रैक करता है कि दूसरे हमें कितना महत्त्व देते हैं। जब यह वैल्यू कम होती है तो इससे तकलीफ़ होती है और यह Acceptance reward centers (ventral striatum) को एक्टिव करता है। हालांकि रिजेक्शन का डर सिर्फ नेगेटिव ही नहीं होता बल्कि यह हमें नियमों का पालन करने, ख़ुद को और रिश्तो को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। लेकिन समस्या तब हो जाती है जब यह इतना बढ़ जाए कि हमारे आगे बढ़ने और विकास के अवसरों को सीमित करने लगे।
रिजेक्शन के डर से निपटने के लिए उसके पीछे के कारण को समझना ज़रूरी हो जाता है। जागरूकता से हम इस डर को कुछ हद तक मैनेज कर सकते हैं। Cognitive reframing और gradual exposure हमारे सेल्फ एस्टीम को बढ़ाते हैं। इसके अलावा सुरक्षित और भरोसेमंद रिश्ते हमें रिजेक्शन के डर से निकलने में काफ़ी मददगार साबित होते हैं। हमें यह स्वीकार करना होगा कि चूंकि रिजेक्शन हमारे ज़िंदगी का एक हिस्सा है इसलिए इसका डर पूरी तरह ख़त्म नहीं हो सकता लेकिन उससे होने वाली समस्याओं को काफ़ी हद तक मैनेज किया जा सकता है।
FAQs
1. रिजेक्शन का डर (Fear of Rejection) क्या होता है?
रिजेक्शन का डर यानी किसी व्यक्ति या समूह द्वारा स्वीकार न किए जाने की आशंका से पैदा होने वाली चिंता, असुरक्षा या बेचैनी। यह सिर्फ़ “न” सुनने का डर नहीं होता, बल्कि कई बार व्यक्ति इसे अपनी self-worth से जोड़ लेता है।
2. रिजेक्शन का डर क्यों लगता है?
इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जैसे पुराने rejection के अनुभव, बचपन में उपेक्षा या असुरक्षित रिश्ते, bullying, कम self-esteem, insecure attachment और सामाजिक स्वीकार्यता की ज़रूरत। इसके अलावा कुछ परिस्थितियों में सामान्य व्यक्ति को भी rejection का डर महसूस हो सकता है।
3. क्या रिजेक्शन का डर होना सामान्य है?
हाँ। कभी-कभी rejection का डर महसूस करना सामान्य मानवीय अनुभव है। समस्या तब होती है जब यह डर इतना बढ़ जाए कि व्यक्ति रिश्ते बनाने, अपनी बात कहने, नए अवसर आज़माने या अपनी भावनाएँ व्यक्त करने से बचने लगे।
4. रिजेक्शन सेंसिटिविटी (Rejection Sensitivity) क्या होती है?
Rejection Sensitivity एक ऐसा मनोवैज्ञानिक पैटर्न है जिसमें व्यक्ति rejection की आशंका को बहुत अधिक महसूस करता है, अस्पष्ट व्यवहार को भी rejection के रूप में समझ सकता है और उसके जवाब में तीखी भावनात्मक या व्यवहारिक प्रतिक्रिया दे सकता है।
5. Fear of Rejection और Rejection Sensitivity में क्या अंतर है?
Fear of Rejection किसी खास परिस्थिति में rejection का डर हो सकता है, जबकि Rejection Sensitivity में rejection की आशंका और उसके संकेतों को लेकर अपेक्षाकृत स्थायी संवेदनशीलता दिखाई दे सकती है। इसलिए हर व्यक्ति जिसे rejection का डर लगता है, उसमें Rejection Sensitivity होना ज़रूरी नहीं है।
6. क्या बचपन के अनुभवों से रिजेक्शन का डर बढ़ सकता है?
हाँ। बचपन में उपेक्षा, अस्वीकार किए जाने का अनुभव, conditional acceptance, bullying या असुरक्षित रिश्ते आगे चलकर व्यक्ति के rejection को समझने और उस पर प्रतिक्रिया देने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति में ऐसे अनुभवों के बाद Rejection Sensitivity विकसित होगी।
7. क्या रिजेक्शन का डर शारीरिक दर्द जैसा महसूस हो सकता है?
हाँ, सामाजिक rejection से होने वाला emotional pain बहुत वास्तविक हो सकता है। कुछ neuroimaging research में social exclusion के दौरान ऐसे brain regions की activity देखी गई है जो physical pain processing से भी जुड़े हैं। हालांकि emotional pain और physical pain को बिल्कुल एक जैसा मानना सही नहीं होगा।
8. क्या सोशल मीडिया रिजेक्शन के डर को बढ़ा सकता है?
सोशल मीडिया पर likes, comments, views, followers और instant feedback लगातार social evaluation का अनुभव करा सकते हैं। इससे कुछ लोगों में comparison और acceptance को लेकर चिंता बढ़ सकती है, ख़ासकर जब वे अपनी self-worth को दूसरों की प्रतिक्रिया से जोड़ने लगते हैं।
9. क्या रिजेक्शन का डर रिश्तों को प्रभावित कर सकता है?
हाँ। कुछ लोग rejection के डर की वजह से अपनी feelings व्यक्त करने से बच सकते हैं, बार-बार reassurance मांग सकते हैं, दूसरे के सामान्य व्यवहार को rejection समझ सकते हैं या रिश्ते में ज़रूरत से ज्यादा emotional reaction दे सकते हैं।
10. रिजेक्शन के डर से कैसे निपटें?
सबसे पहले यह पहचानना मददगार होता है कि डर किस स्थिति में और किस विचार के साथ सक्रिय होता है। Cognitive reframing, धीरे-धीरे उन परिस्थितियों का सामना करना जिनसे डर लगता है, self-worth को केवल दूसरों की स्वीकृति से अलग करना और सुरक्षित रिश्तों का निर्माण मददगार हो सकता है।
11. क्या रिजेक्शन का डर पूरी तरह खत्म किया जा सकता है?
रिजेक्शन का डर पूरी तरह खत्म होना ज़रूरी नहीं है। rejection मनुष्य के सामाजिक जीवन का हिस्सा है। लक्ष्य यह हो सकता है कि यह डर इतना प्रभावी न हो कि व्यक्ति ज़रूरी रिश्तों, अवसरों या अपने विकास से पीछे हटने लगे।
12. क्या रिजेक्शन का डर anxiety और depression से जुड़ा हो सकता है?
हाँ, लगातार rejection की आशंका और उससे जुड़ी नकारात्मक सोच anxiety और depressive symptoms के साथ जुड़ सकती है। लेकिन केवल rejection का डर होने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति को anxiety या depression है।
13. क्या रिजेक्शन के डर की वजह से व्यक्ति हर चीज को personal ले सकता है?
हाँ, कुछ लोगों में rejection sensitivity की वजह से दूसरे व्यक्ति के सामान्य या अस्पष्ट व्यवहार को भी अपने ख़िलाफ़ लिया जा सकता है। उदाहरण के लिए, किसी के देर से reply करने को सीधे “वह मुझे पसंद नहीं करता” समझ लेना इसका एक उदाहरण हो सकता है।
14. क्या rejection का डर हमेशा नुकसानदायक होता है?
नहीं। सामाजिक स्वीकार्यता की चिंता कुछ हद तक हमें अपने व्यवहार और रिश्तों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर सकती है। समस्या तब होती है जब यह डर अत्यधिक हो जाए और व्यक्ति के निर्णय, रिश्तों या अवसरों को सीमित करने लगे।
© प्रीति खरवार



