पर्यायवाची शब्द और उन पर आधारित महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
एक ही अर्थ को प्रकट करने वाले अनेक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
पर्यायवाची शब्दों के ज्ञान से शब्द भण्डार की वृद्धि होती है। अभिव्यक्ति में सुन्दरता आती है। वाक्य रचना में शिथिलता के दोष से बचा जा सकता है। गद्य-पद्यों के सरलार्थ लिखने में सरलता एवं सुविधा रहती है।
पर्यायवाची शब्द मूल शब्द से पृथक रूप में भी होते हैं और ‘ज’, ‘द’, तथा ‘धर’ आदि अक्षरों /शब्दों के योग से मूल शब्द भी पर्यायवाची शब्द बन जाते हैं। जैसे-जलज, जलद, जलधर।
कुछ महत्त्वपूर्ण एवं अत्यधिक प्रचलित शब्दों के पर्यायवाची शब्द निम्नांकित हैं-
अग्नि-अनल, कृशानु, पावक, वह्नि, वैश्वानर, शिखी, दव, दहन, हुताशन ।
घोड़ा- अश्व,घोटक, तुरंग, तुरंगम, बाजि, हय।
आँख -अक्षि, नयन, नेत्र, लोचन, चक्षु, दृग, चख ।
आकाश-अभ्र, अनन्त, अम्बर, अन्तरिक्ष, द्यौ, गगन, शून्य, नभ, ख, व्योम।
इच्छा-आकांक्षा, उत्कण्ठा, अभिलाषा, कामना, चाह, मनोरथ, लालसा, वांछा, लिप्सा, ईप्सा।
कमल-अम्भोज, अरविन्द, पारिजात, उत्रज, पंकज, पुण्डरीक, तामरस, नलिन, इन्दीवर, कोकनद्र, राजीव, पद्म, कंज, उत्पल, कुवलय, सरोज, जलज, नीरज, वारिज, जलजात, सरसिज ।
घर- गृह, निकेतन, अयन, आगार, आवास, आलय, ओक, धाम, निकेत, निलय, भवन, सदन, मन्दिर, शाला।
चन्द्रमा- -इन्दु, उडुपति, कलानिधि, कलाघर, क्षपाकर, क्षपानाथ, द्विज, रजनीश, राकेश, राकापति, शशि, शशांक, मयंक, मृगांक, सारंग, सुधाकर, सोम, निशाकर, निद्रापति,निशानाथ, उदधि सुत, सुधांशु, हिमांशु ।
पानी -जल,उदक, अम्बु, जीवन, तोय, पय, वारि, सलिल, नीर।
नदी-आपगा, तटिनी, तरंगिणी, निम्नगा, सरिता, स्रोतस्विनी ।
पहाड़ – पर्वत, अद्रि, अचल, गिरि, तुंग, धराधर, नग, भूधर, महीधर, शैल, मेरु।
हवा- पवन,अनिल, जगत्प्राण, प्रकम्पन, प्रभंजन, बात, बयार, मारुत, पवमान, वायु, समीर,समीरण ।
पक्षी- अण्डज, खग, द्विज, पखेरू, विहग, विहंग, विहंगम, शकुनि, शकुन्त ।
पृथ्वी-अचला, अवनि, उर्वी, इला, क्षोणी, क्षिति, धरा, धरती, धरित्री, धरिणी, भू, भूमि,मही, वसुन्धरा, रसा, विश्वम्भरा, मेदिनी।
पुत्र-आत्मज, तनय, तनुज, सुत, लाल, नन्दन ।
पुत्री – आत्मजा,तनया,सुता,वाली, नंदिनी।
फूल- ,पुष्प, कुसुम ,मंजरी, प्रसून, सुमन, पुहुप।
भौंरा- भ्रमर, अलि, चंचरीक, द्विरेफ, भँवर, भंग, मधुकर, मधुप, मिलिन्य, षट्पद ।
मछली- झख, मकर, मत्स्य, मीन।
मेघ-अम्बुद, धन, जलद, जलचर, बादल, नीरव, पयोद, वारिद, पयोधर, वारिधर, अभ्र, बलाहक ।
रात्रि- कादम्बरी, तमसा, तमिस्त्रा, तमी, यामिनी, निशि, निशा, रजनी, राका, विभावरी, क्षणदा, क्षपा, रैन, निशीथ ।
बाण- तीर, तोमर, नाराच, विशिख, शर, शिलीमुख, सायक।
जंगल – वन, अरण्य, अटवी, कान्तार, कानन, विपिन ।
बंदर- कीश, कपि, मर्कट, शाखामृग, हरि।
विद्युत- अशनि, चपला, चंचला, क्षणप्रभा, तड़ित, दामिनी, बिजली, सौदामिनी, शम्पा।
वृक्ष- तरु, पादप, पेड़, द्रुम, विटप, शाखी, रूख ।
साँप – सर्प ,अहि, उरग, चक्षुश्रवा, नाग, पन्त्रग, फणीन्द्र, भुंजग, व्याल, विषधर, फणि।
सागर-उदधि, जलधि, नीरनिधि, पयोनिधि, पारावार, नदीश, रत्नाकर, वारिधि, समुद्र, सिन्धु, अर्णव ।
शेर- सिंह, केसरी, केहरि, गजारि, नाहर, पंचानन, मृगारि, हरि, मृगराज, मृगेन्द्र, व्याघ्र, वनराज, शार्दूल ।
सूर्य- आदित्य, अंशुमाली, अर्क, दिनकर, दिवाकर, तरणि, सविता, निदाधकर, प्रभाकर,भानु, भास्कर, मरीचि, मार्तण्ड, मित्र, मिहिर, ग्रहपति, हंस, पतंग ।
सोना- स्वर्ण, कलधौत, कंचन, कनक, जातरूप, हाटक, हिरण्य, हेम ।
हाथी- करि, गज, गयन्द, द्विरद, दन्ती, कुंजर, मतंग, मातंग, हस्ती, सिन्धुर।
पर्यायवाची शब्द पर परीक्षोपयोगी लघूत्तरात्मक प्रश्न
1. पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर-एक ही अर्थ को प्रकट करने वाले अनेक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
2. आकाश के पाँच पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
उत्तर-गगन, शून्य, नभ, व्योम, अम्बर।
3. कमल के पाँच पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
उत्तर- अरविन्द, राजीव, पद्म, पुण्डरीक, पंकज ।
4. पृथ्वी के पाँच पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
उत्तर-अचला, धरा, भूमि, वसुन्धरा, मेदिनी ।
5. बादल के पाँच पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
उत्तर-मेघ, धन, जलद, जलधर, अभ्र ।
6. अग्नि के पाँच पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
उत्तर-अनल, पावक, कृशानु, वह्नि,आग।
7. रात के पाँच पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
उत्तर-निशि, निशा, रजनी, विभावरी, यामिनी ।
8. सागर के पाँच पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
उत्तर-पारावार, रत्नाकर, समुद्र, सिन्धु, जलधि ।
9. सूर्य के पाँच पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
उत्तर-आदित्य, दिनकर, दिवाकर, भास्कर, भानु ।
10. आँख के पाँच पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
उत्तर- नयन, नेत्र, लोचन, चक्षु, दृग।
11. ‘बाण’ शब्द के पाँच पर्यायवाची शब्द लिखिए।
उत्तर – बाण शर, तीर, सायक, नाराच, विशिख ।
12. आकाश, वायु, चन्द्रमा में से किन्हीं दो शब्दों के चार-चार पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
उत्तर-वायु-वात, बयार, अनिल, हवा, समीर, पवन, मारुत।
चन्द्रमा- सोम, शशि, इन्दु, सुधांशु, हिमांशु, मयंक, द्विज।
13. ‘पक्षी’ शब्द के पाँच पर्यायवाची शब्द लिखिए।
उत्तर- खग, अण्डज, द्विज, पखेरू, विहंग, विहग, शकुन्त ।
14. ‘जल’ शब्द के पाँच पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
उत्तर-जल-अम्बु, नीर, उदक, तोय, पय, वारि, सलिल, पानी।
15. ‘पर्वत’ शब्द के पाँच पर्यायवाची शब्द लिखिए।
उत्तर- पर्वत-भूधर, शैल, मेरु, गिरि, अचल, नग, अद्रि, पहाड़।
16. देवता, लक्ष्मी, चपला में से किन्हीं दो शब्दों के चार-चार पर्यायवाची शब्द लिखिए।
उत्तर-देवता-सुर, देव, अमर, विबुध, अमर्त्य, वसु।
लक्ष्मी-रमा, इन्दिरा, चंचला, कमला, पद्मा ।
चपला-तड़ित, विद्युत, दामिनी, बिजली, चंचला, शम्पा ।
17. अश्व, घर, नदी में से किन्हीं दो के चार-चार पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
उत्तर-अश्व-घोड़ा, तुरंग, बाजि, घोटक, हय।
घर-गृह, निकेतन, निकेत, सदन, अयन, आलय ।
नदी-सरि, सरिता, तटिनी, तरंगिणी, निम्नगा ।
18. पुत्र, पुष्प, भ्रमर में से किन्हीं दो के चार-चार पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
उत्तर-पुत्र-सुत, आत्मज, लाल, नन्दन, तनय, तनुज ।
पुष्प-फूल, सुमन, प्रसून, कुसुम ।
भ्रमर-अलि, मधुप, मधुकर, भृंग, मिलिन्द, भौरा।
ध्यान रखने वाली बात यह है कि हाई स्कूल तक तो पर्यायवाची शब्दों को ज़ोर- शोर से पढ़ाया-सिखाया जाता है लेकिन उच्च स्तरीय अध्ययन में माना जाता है
कि प्रत्येक शब्द का अपना अलग भावार्थ होता है। कोई भी शब्द ठीक-ठीक किसी दूसरे शब्द का पर्यायवाची नहीं हो सकता।
© डॉ. संजू सदानीरा
हिन्दी व्याकरण के महत्त्वपूर्ण विषय शब्द विचार यहां पढ़ सकते हैं..



